रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने लंबे समय बाद दिल्ली की रणजी टीम के लिए वापसी की, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बेताबी का आलम दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के बाहर भी देखने को मिला।

विस्तार

इस मैदान पर आज दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलने उतरे हैं।

इस मैच के लिए DDCA ने फ्री एंट्री रखी है। ऐसे में हजारों की तादाद में फैंस मैच देखने के लिए पहुंचे। अभी इस मैच को कुल 17,000 लोग आ चुके हैं। कई फैंस को ऐसे भी थे जो देर रात 3 बजे से ही स्टेडियम की गेट पर खड़े थे।

मुकाबला शुरू होने से पहले हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर कोहली की एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान स्टेडियम में घुसने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।

गेट नंबर 16 के बाहर भीड़ ने धक्का-मुक्की की। एंट्री के पास कई गिरकर घायल हो गए। पुलिस की एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि, एंट्री के समय भीड़ थी, क्योंकि डीडीसीए द्वारा केवल एक गेट का इस्तेमाल किया जा रहा था जल्द ही अन्य गेट खोल दिए गए अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

https://regionalreporter.in/delhi-assembly-election-voting-date-declared-on-5-february/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=nEJu48O45ZjXOe43
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *