रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

वुशु प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए पहला गोल्ड जीता अकोम तापस ने

 38 वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को पहला गोल्ड मिल गया है। बता दें कि, उत्तराखंड के पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ही आए हैं।

उत्तराखंड के लिए पहला गोल्ड मेडल अकोम तापस ने अपने नाम किया है। इसके अलावा विशम कश्यप ने वुशु प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है।

अकोम तापस ने बताया कि पहले वे मणिपुर से जूनियर वर्ग में खेल चुके हैं, जहां उन्होंने लगातार 5 बार गोल्ड मेडल जीता।

अब वे उत्तराखंड में एक आईटी कंपनी में जॉब करते हैं, तो वे इस बार उत्तराखंड से सीनियर वर्ग में खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं विषम कश्यप ने वुशु ताऊलू, नीरज जोशी ने वुशु सांडा, लविश कुमार ने वुशु सांडा, शुभम चौधरी ने वुशु सांडा में कांस्य पदक जीता है।

https://regionalreporter.in/president-draupadi-murmu-will-inaugurate-the-world-book-fair-2025/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=VhVI_3raZm1sh66i
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *