रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जयपुर में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में यूके मास्टर्स उत्तराखंड बना चैंपियन

15 गोल्ड और 06 सिल्वर मेडल किए अपने नाम

संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से जयपुर राजस्थान में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में यूके मास्टर्स उत्तराखंड की टीम ने 15 स्वर्ण और छह सिल्वर मेडल जीत कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

जयपुर राजस्थान में आयोजित हुए खेलों में विभिन्न राज्यों की मास्टर्स टीमों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में 30 से अधिक उम्र की 60 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में पूजा गुसाईं ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि सरिता रावत ने 200 मीटर में रजत, 400 मीटर में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया।

पिंकी पयाल ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन मिश्रित युगल मिक्स डबल्स में भी उत्तराखंड की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, सुरेश खरोला ने 100 मीटर रिले में स्वर्ण व मिश्रित युगल में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

40 से अधिक उम्र की बैडमिंटन प्रतियोगिता और 100 मीटर रिले रेस में सुरेंद्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मिश्रित युगल में मुकेश भंडारी ने रजत पदक जीता।

45 से अधिक उम्र की 60 मीटर और 100 मीटर दौड़ में सुमन बिष्ट ने स्वर्ण व एकल बैडमिंटन में रजत पदक और मोईन खान ने 60, 100 मीटर और 100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीते।

55 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ व एकल बैडमिंटन में कुसुम जोशी ने स्वर्ण पदक और मिश्रित युगल में रजत पदक हासिल किया। वहीं, सुषमा कुकरेती ने भाला फेंक प्रतियोगिता और एकल बैडमिंटन में रजत पदक हासिल किया।

एसोसिएशन के महासचिव एवं उत्तराखंड टीम कोच मोईन खान ने बताया, दुबई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में भी यूके मास्टर्स उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

https://regionalreporter.in/it-may-rain-in-these-districts-of-the-state/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=PtnoHEubDIGZTnxV
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *