अनिल स्वामी ने उठाया मुद्दा, वर्कशॉप में टिनशेड, पेयजल और बसों की धुलाई के लिए वॉशिंग पिट बनाने की मांग
श्रीनगर रोडवेज डिपो की बदहाल वर्कशॉप और कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने का
मुद्दा सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी अनिल स्वामी ने उठाया है।
उन्होंने संबंधित विभाग से वर्कशॉप की स्थिति सुधारने और कर्मचारियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
अनिल स्वामी के अनुसार, डिपो में नियमित और संविदा कर्मचारियों सहित करीब 37 कर्मचारी कार्यरत हैं।
एजीएम, स्टेशन मास्टर, प्रभारी स्टेशन मास्टर और मैकेनिक समेत कर्मचारी सीमित संसाधनों के बीच डिपो का संचालन और बसों का रखरखाव कर रहे हैं।
वर्तमान में हरिद्वार-श्रीनगर और देहरादून-श्रीनगर मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।

खुली वर्कशॉप में काम करने को मजबूर कर्मचारी
अनिल स्वामी ने कहा कि आईटीआई के पास स्थित रोडवेज वर्कशॉप चारों ओर से खुली है।
यहां सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। वर्कशॉप तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग भी कच्चा और बदहाल है।
ऐसे में कर्मचारियों को गर्मी, सर्दी और बरसात के दौरान कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में बसों की धुलाई के लिए रैंप यानी वॉशिंग पिट तक उपलब्ध नहीं है।
कर्मचारियों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल रही है।
टिनशेड और पेयजल की व्यवस्था करने की मांग
अनिल स्वामी ने वर्कशॉप में डेक और टिनशेड बनाने, पेयजल उपलब्ध कराने
तथा बसों की धुलाई के लिए वॉशिंग पिट की व्यवस्था करने की मांग की।
उन्होंने संबंधित विभाग और अधिकारियों से कर्मचारियों को सुरक्षित एवं बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने डिपो के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने और रोडवेज डिपो की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान भी किया।
















Leave a Reply