मेयर आरती भंडारी ने किया शुभारंभ, गढ़वाली नृत्य, जागर, कव्वाली और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ।
कार्यक्रम में श्रीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर आरती भंडारी मुख्य अतिथि रहीं।
रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड स्क्वाड और स्वागत गीत के साथ किया गया।
विद्यालय प्रबंधक कैलाश प्रसाद उनियाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने बैज पहनाकर और उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल ने स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया।

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने गढ़वाली लोकनृत्य, जागर, पंजाबी और शास्त्रीय नृत्य के साथ संथाली नृत्य प्रस्तुत किया।
रोबोट टेक्नोलॉजी डांस, रेडियो गीतमाला, देशभक्ति कार्यक्रम और योग व एरोबिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने कव्वाली प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि आरती भंडारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और विद्यालय का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों को सराहा।

दूसरे दिन लगेगा फेट फेस्टिवल
प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, विशिष्ट अतिथियों, पुलिस विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि सोमवार को वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन फेट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।
इसमें विद्यार्थी विभिन्न दुकानों और स्टॉल के माध्यम से अपनी गतिविधियां प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही मंच पर खुली प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

















Leave a Reply