रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Tourism : महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन

अमिता डोभाल रतूड़ी

महाबलेश्वर,समुद्रतल से 4500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन।

प्राकृतिक सौंदर्य के अतिरिक्त यहाँ दर्शनीय स्थान हैं प्राचीन महाबलेश्वर मंदिर, कृष्णा बाई मंदिर, विल्सन पॉइंट से सूर्योदय व शहर का दृश्य, आर्थर सीट, वेन्ना झील, स्ट्रॉबेरी के बगीचे और बहुत से झरने।


कृष्णाबाई मंदिर को कृष्णा नदी का उदगम माना जाता है। 25 किमी की दूरी पर स्थित है छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित पहाड़ी पर स्थित प्रतापगढ़ किला।


यहाँ से 20 किमी की दूरी पर स्थित पंचगनी लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहाँ का सबसे ऊँचा स्थान टेबलेलैंड एक ज्वालामुखीय पठार है जो तिब्बत पठार के बाद एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पठार है। पंचगनी अपने बोर्डिंग स्कूलों के लिए भी प्रसिद्ध है।
देश में स्ट्रॉबेरी के कुल उत्पाद का लगभग 85% यहीं होता है और इससे बनते हैं जैम, जैली, स्क्वाश और अन्य स्वादिष्ट उत्पाद।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *