रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जंतर-मंतर पहुंचे बॉबी सिंह पंवार

बोले- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो आंदोलन होगा और बड़ा

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी सिंह पंवार

ने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में ऐसे युवा यहां पहुंचे हैं, जो कई बार प्रतियोगी परीक्षाएं दे चुके हैं,

लेकिन पेपर लीक और व्यवस्था की खामियों के कारण उनका भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर उमड़ी युवाओं की भीड़ इस बात का संकेत है कि देश का

युवा वर्ग मौजूदा परीक्षा व्यवस्था से बेहद परेशान और आक्रोशित है।

युवाओं की यह आवाज सरकार तक पहुंचनी चाहिए और इसके लिए पूरे देश में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।

उत्तराखंड के भर्ती घोटालों का भी किया जिक्र

बॉबी सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं लीक हुईं,

जिससे हजारों युवाओं के सपने प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि वर्षों तक चले

संघर्ष के बाद ही नकल माफियाओं और परीक्षा घोटालों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकी।

उन्होंने कहा, “हमने उत्तराखंड में सात से आठ साल तक लड़ाई लड़ी,

तब जाकर नकल माफिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे और भर्ती घोटालों का खुलासा हुआ।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार बताते हुए

उनके इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है।

गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे युवा

बॉबी सिंह पंवार ने कहा कि जंतर-मंतर पर जुटे युवा पूरी तरह शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपनी बात रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन में शामिल युवाओं की संख्या और बढ़ सकती है।

“जब भी जरूरत होगी, युवाओं के साथ खड़े रहेंगे”

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा है और भविष्य में भी युवाओं की लड़ाई में पूरा समर्थन देता रहेगा।

बॉबी सिंह पंवार ने कहा, “जब भी और जहां भी जरूरत पड़ेगी, हम युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। परीक्षा माफिया और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ यह लड़ाई पूरे देश के युवाओं की लड़ाई है।”

https://regionalreporter.in/badrinath-highway-tempo-traveller-accident-binakuli-joshimath/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=-JROeqwVVjhGrOSC
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *