रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

घसियामहादेव क्षेत्र में भड़की जंगल की आग, समय रहते पाया काबू

श्रीनगर के घसियामहादेव के ऊपरी क्षेत्र में रविवार देर शाम अचानक जंगल में भीषण आग लग गई। बुघानी रोड की ओर फैली

आग देखते ही देखते रिहायशी क्षेत्रों के करीब पहुंच गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी सूचना

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने वार्ड पार्षद आशीष नेगी और प्रशासन को अवगत कराया। पार्षद आशीष

नेगी ने बताया कि तत्काल मेयर आरती भंडारी, वन विभाग और फायर सर्विस को मामले की जानकारी दी गई।

संयुक्त अभियान चलाकर आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर सर्विस, वन विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद स्थानीय लोगों और विभागीय

टीमों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि आग पर समय पर नियंत्रण नहीं पाया

जाता तो यह रिहायशी मकानों तक पहुंच सकती थी।

आग बुझाने के दौरान झुलसे पार्षद आशीष नेगी

आग बुझाने के दौरान वार्ड पार्षद आशीष नेगी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।

क्षेत्र में उनकी तत्परता और साहस की सराहना की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने की त्वरित कार्रवाई की सराहना

स्थानीय निवासियों ने फायर सर्विस, वन विभाग, नगर निगम और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि

समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।

https://regionalreporter.in/major-general-bhuwan-chandra-khanduri-accorded-a-final-farewell-amidst-a-sea-of-people/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=6N8ggXBbHwfSjV5D
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *