रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

धराली आपदा के बाद पहली बार शुरू हुई गंगोत्री धाम यात्रा

500 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा के दर्शन

मानसून सीजन और धराली आपदा के बाद बुधवार, 10 सितम्बर को गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई। यात्रा के पहले ही दिन 500 से अधिक तीर्थयात्री उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

गंगोत्री धाम यात्रा धराली आपदा के बाद पहली बार शुरू हुई है। उत्तरकाशी प्रशासन मौसम और सड़क मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सीमित संख्या में भेज रहा है।

बुधवार सुबह जिला मुख्यालय में रुके श्रद्धालुओं को टैक्सी यूनियन ज्ञानसू व भटवाड़ी प्वाइंट से वाहनों के जरिए गंगोत्री रवाना किया गया। सभी यात्री पहले हीना पहुंचे और पंजीकरण के बाद गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया।

वहीं, यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर 13 सितंबर को निर्णय लिया जाएगा।

https://regionalreporter.in/gen-z-representatives-propose-sushila-karki-for-interim-pm/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=rymAAvw9CrpN4so_
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *