रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

आईटीबीपी 8वीं वाहिनी गौचर ने धूमधाम से मनाया यूनिट का 58वां स्थापना दिवस

गुरूवार, 06 मार्च को 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर परिसर में 58वें स्थापना को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 8वीं सेनानी के वीर सपूत वीरेन्द्र सिंह रावत को उनके त्याग और बलिदान के लिए श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

इसके उपरान्त ध्वजा रोहण कर सशस्त्र सैन्य टुकड़ी/परेड के साथ में सलामी दी गई।

बता दें कि, 8वीं वाहिनी, आईटीबीपी की सबसे पुरानी बटालियनों में से एक है। इसकी स्थापना 6 मार्च, 1967 को करेरा (मध्य प्रदेश) में की गई थी।

देश के विभिन्न स्थानों पर सेवा देने के पश्चात 17 जुलाई 2006 को वाहिनी मुख्यालय गौचर, जिला-चमोली में स्थाई रुप से स्थापित किया गया।

सीमा चौकसी के अतिरिक्त 8वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा हजारों श्रद्धालुओं को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान, बचाव एवं राहत कार्यों को बखूबी किया जाता है।

स्थापना दिवस के मौके पर पदाधिकारियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=51ZJjd25cSF2mGG3
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *