रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

घर बैठे कमाई के लालच में फंसी श्रीनगर की महिला

महिला से 1.02 लाख की साइबर ठगी

अलकनंदा विहार निवासी एक महिला को घर बैठे काम कर कमाई का लालच भारी पड़ गया।

इंस्टाग्राम पर पेंसिल पैकिंग के काम का विज्ञापन देखकर महिला ने उसमें दिए नंबर पर संपर्क किया।

इसके बाद साइबर ठगों ने महिला को अपने झांसे में लिया और दो दिन के भीतर अलग-अलग खातों में करीब 1.02 लाख रुपये जमा करवा लिए।

इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया संपर्क

जानकारी के अनुसार, रविवार को महिला मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान उसे इंस्टाग्राम पर पेंसिल पैकिंग कर घर बैठे कमाई का विज्ञापन दिखाई दिया।

महिला ने सोचा कि खाली समय में काम करके कुछ अतिरिक्त आमदनी की जा सकती है। उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया।

बातचीत के दौरान ठग ने महिला से शुरुआत में 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा।

अलग-अलग खातों में जमा करवाते रहे रुपये

महिला का अपना बैंक खाता नहीं था। ऐसे में उसने रिश्तेदार के माध्यम से रकम जमा करवाई।

इसके बाद ठगों ने पहली रकम वापस मिलने और काम की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से लगातार और रुपये मांगे गए।

ठग हर बार अलग-अलग बैंक खाता नंबर देते रहे। महिला रिश्तेदारों के माध्यम से उन खातों में रकम जमा करवाती रही।

बेटी को हुआ ठगी का शक

सोमवार को महिला ने अपनी बेटी से भी रुपये जमा करने के लिए कहा। बेटी को अलग-अलग खातों में लगातार भुगतान किए जाने की बात संदिग्ध लगी।

उसने विज्ञापन और संबंधित साइट की पड़ताल की। इसके बाद परिवार को साइबर ठगी का अंदेशा हुआ।

जब परिवार ने अब तक जमा की गई रकम का हिसाब लगाया तो पता चला कि महिला से करीब 1.02 लाख रुपये की ठगी हो चुकी थी।

ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत

ठगी का पता चलने के बाद महिला के पति ने ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई,

पार्ट टाइम जॉब या पैकिंग के काम से जुड़े विज्ञापनों पर बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।

https://regionalreporter.in/guptkashi-bike-accident-three-youths-rescue/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=IfKFyR8sGboIqtBC
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *