रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दिशा ध्याणी पहुंची, पर उनके दिलों तक पहुंचे मुख्यमंत्री!


‘‘666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास तथा 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का किया लोकार्पण

‘‘रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की मूर्ति का अनावरण और कडोलिया में जनरल बिपिन रावत पार्क का लोकार्पण भी किया गया‘‘

‘‘कण्डोलिया मंदिर में दर्शन करते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की गयी‘‘

गंगा असनोड़ा
‘‘मुख्यमंत्री ने दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनपद पौड़ी के लिए किया 800 करोड़ से अधिक योजनाओं का लोकापर्ण/शिलान्यास‘‘किया। भव्य आयोजन में भारी सरकारी अमला प्रयोग हुआ। इतना कि पौड़ी जिले के सभी कार्यालयों के अधिसंख्य कार्मिक शनिवार को कंडोलिया पहुंचे।

मुख्यमंत्री के पहुँचने तक भारी भीड़ कंडोलिया परिसर में मौजूद रही, इतनी कि कई लोगों को बैचेनी की शिकायत भी होने लगी।

फिर ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री के भाषण तक बड़ी संख्या में मातृशक्ति उठकर वापस जाने लगी। यहाँ तक कि पंडाल और चारों ओर महिलाओं से घिरे कार्यक्रम स्थल में आधी संख्या भी नहीं दिखाई दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कण्डोलिया मैदान में महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘दिशा ध्याणी, ब्वै-ब्वारी‘ सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनपद पौड़ी के विकास के लिए 800.74 करोड़ की 353 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। कुल 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास तथा 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का का लोकापर्ण किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सर्वप्रथम रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद कण्डोलिया पार्क में अर्बन हाट और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कंडोलिया मंदिर के दर्शन करते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों की ‘‘16 सामान्य स्टॉल, 05 लाइव स्टॉल (भीमल पेंटिंग, पिरूल व खजूर के क्राफ्ट निर्माण, उत्तराखण्ड के भाण्ड-कुण्ड, मथनी से मठ्ठा निकालना, जांदरा व ओखली का प्रदर्शन) तथा फोटो प्रदर्शनी (जी-20, बीट्ल्स फेस्टिवल तथा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू) का अवलोकन करते हुए नारी सशक्तिकरण और प्रदेश के विकास के संबंध में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों और प्रयासों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम स्थल में सीएम ने पशुपालन विभाग के स्टॉल में बदरी गाय और बछिया का पूजन किया। तत्पश्चात सीएम लाइव स्टॉल में पहुंचे। यहां उन्होंने लाइव स्टॉल में ओखली से अनाज कूटा और जंदरे में भी हाथ अजमाया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पूर्व गढ़वाल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, तीलू रौतेंली, माधो सिंह भण्डारी, और देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीद जसवंत सिंह रावत व प्रथम सीडीएस स्व0 जनरल बिपिन सिंह रावत आदि को याद करते हुए नमन किया।
संबोंधन में मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों से अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। कहा कि चाहे उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो अथवा महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के लाभ की बात हो ऐसी योजनाओं से आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गयी गंगा पथ पर आधारित ‘‘कॉफी टेबल बुक‘‘ का विमोचन भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कण्डोलिया में ही स्व0 जनरल बिपिन रावत के पार्क का लोकार्पण किया, जहां पर जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा।
‘‘दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी ‘‘ सम्मेलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ0 धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा देश-प्रदेश के विकास के किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ व ड्रग फ्री देवभूमि-2025 की शपथ दिलाई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा.धन सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक सुनील रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, महानिरीक्षक गढ़वाल केएस नगन्याल, जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, प्रभारी पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, महामंत्री महिला मोर्चा, दीप्ति रावत भारद्वाज, पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, श्रीनगर व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश असवाल, निवर्तमान सभासद पूजा गौतम, हाल ही भाजपा में शामिल श्रीकोट की पूर्व प्रधान राजेश्वरी रावत दर्जनों विभागों तथा स्वयं सहायता समूह सहित हजारों भाजपाई इस मौके पर मौजूद रहे।

सिर्फ खानापूर्ति से नहीं हो सकता वोकल फॉर लोकल
कंडोलिया पार्क में महिलाओं के लिए अर्बन हाट की व्यवस्था की गई, जिसमें स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों से तैयार सामग्री का प्रदर्शन किया गया। हाट में लगे स्टॉलों पर जाकर मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। कई उत्पादों को मुख्यमंत्री ने चखा भी और खुशी जाहिर की। इस हाट में महिलाओं ने मोटे अनाज के उत्पाद, अरसे, दाल के पकोड़े, अचार, चटनी, हथकरघा उद्योग से जुड़ी सामग्री भी स्टॉलों पर लगाई।
उन्होंने महिलाओं ने बताया कि सरकार के वॉकल फॉर लोकल के नारे का अनुसरण करते हुए स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। वह चाहती हैं कि आत्मनिर्भर बनने के साथ ही स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं से यह कहा कि मातृशक्ति बढ़िया काम कर रही है और इसका काम उनके परिवार सहित प्रदेश को भी मिलेगा, लेकिन मेले में दूर-दराज के सेल्फ हेल्प समूहों की आकर्षक प्रस्तुति के बावजूद बिक्री के लिए उनकी गैर मौजूदगी रही। जैसे देहरादून के एक सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार किए गए मंडुवा समोसा, मंडुवा मोमोज, मंडुवा कपकेक, मंडुवा चॉकलेट, मंडुवा बिस्कुट, सफेद मंडुवा बर्फी ;मैंगो फ्लेवरद्ध, झंगोरा रसगुल्ला, मंडुवा बर्फी ;कॉफी फ्लेवरद्ध, फ्राइड झंगोरा, मंडुवा केक, मंडुवा वेज कबाब की आकर्षक प्रदर्शनी तो लगी, लेकिन हजारों की जुटी भीड़ के समक्ष यह गु्रप अपने उत्पाद की बिक्री नहीं कर पाया। इस स्टॉल को देख रहे कार्मिकों का कहना था कि हजारों लोगों ने इन उत्पादों को खरीदने की इच्छा जताई, लेकिन यह बिक्री के लिए मौजूद नहीं हैं।

Website |  + posts
2 comments
Mehta

BJP candidates should nniot get a single vote as it absorbs defected mla of other small parties.this is unethical.
BJP should be driven out of India quickly.

अधिकार लीजिए और कर्त्तव्य कीजिए: योगेश भट्ट - रीजनल रिपोर्टर

[…] रीजनल रिपोर्टर ब्यूरोबैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की तीसरी रात्रि में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि सूचना के अधिकार को समझना चाहिए। यह प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों और कर्त्तव्यों के प्रति सजग कर सकता है। https://regionalreporter.in/disha-dhyani-pahunchi/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: